क्या है 20 फीट की गन्ना फसल का राज, आओ जानते है 

यूपी के बिजनौर जिले में गन्ने की फसल का आकार 15 से 18 फीट तक पहुंच चुका है, जो अक्टूबर-नवंबर तक 20 से 22 फीट होने की उम्मीद है।

इस क्षेत्र में 10 फीट ऊंचाई तक के गन्ने को अच्छा माना जाता है, लेकिन नए बीजों से किसानों की उपज काफी बेहतर हो रही है।

किसान मोनवीर सिंह और संदीप तोमर के खेतों में गन्ने की ऊंचाई अब तक 15 से 18 फीट हो चुकी है।

चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश के फार्म पर भी गन्ने की ऊंचाई 10 से 15 फीट तक पहुंच चुकी है, जो जल्द ही 18-20 फीट तक हो सकती है।

नई बीज तकनीक से एक बीघा जमीन पर 100 से 125 कुंटल गन्ने का उत्पादन संभव हो रहा है।

बिजनौर जिले में लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती की जा रही है।

जिले में 9 शुगर मिलें, 30 केन क्रेशर और सैकड़ों गुड़ कोल्हू किसानों से गन्ने की खरीदारी करके उत्पादन कर रहे हैं।

गन्ने की इस सफल खेती से किसानों की आमदनी में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।