लाल सड़न रोग से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है ये गन्ने की एक नई किस्म!

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत Co 15023 नामक गन्ने की एक नई किस्म विकसित की गयी है।

यह दक्षिण भारत में खेती के लिए सबसे उपयुक्त है।

नई किस्म गन्ने की फसल को हानि पहुंचाने वाली लाल सड़न बीमारी के प्रति प्रतिरोधी है।

यह 11 महीने में पक जाती है और अन्य किस्मों की तुलना में ज्यादा उपज देती है।

नई किस्म में 10 प्रतिशत से भी अधिक चीनी की रिकवरी है।

यह एक मजबूत किस्म है जो बाढ़, सूखे एवं चक्रवातों का सामना कर सकती है।

Co 15023 किस्म का पूरे दक्षिण भारत में 3 सालों तक परीक्षण किया गया।

इसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया एवं लाल सड़न रोग के प्रति उच्च प्रतिरोध दिखाया।

इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।