Farmers Protest: शंभू बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर आज एक बार फिर संग्राम छिड़ सकता है. किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं. 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया है.
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 101 किसानों का तीसरा जत्था आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तक पहुंचे किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की झड़प हुई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कई वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे हैं, जिसमें 5 किसान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं और किसान बैरिकेडिंग के पास चले गए हैं।
किसानों पर वाटर कैनन तथा आंसू गैस के गोले दागे गए
सभी फसलों के लिए MSP गारंटी कानून की मांग समेत किसानों के अनेक मुद्दों को लेकर 13 फरवरी से आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों का जत्था आज तीसरी बार दिल्ली कूच के ऐलान के साथ रवाना हुआ है। शंभू बॉर्डर पर जब पुलिस प्रशासन ने 101 किसानों के जत्थे को रोका तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे हैं।
तीसरी बार दिल्ली के लिए रवाना हुआ 101 किसानों का जत्था
पिछले 10 महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हाल ही में किसानों की दिल्ली कूच की दो कोशिशों को पुलिस ने नाकाम कर दिया था। किसानों के मार्च को देखते हुए अंबाला के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। दिल्ली कूच को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज आंदोलन का 307वां दिन है। आज 101 किसानों का हमारा तीसरा ‘जत्था’ दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होगा। पूरा देश इस आंदोलन से जुड़ा हुआ है।
‘पीएम और गृह मंत्री को डल्लेवाल की चिंता नहीं’ Farmers Protest
पंडेर ने कहा कि जसविंदर सिंह लोंगोवाल और मलकीत सिंह के नेतृत्व में हमारा तीसरा जत्था ठीक 12 बजे यहां से शांतिपूर्वक आगे बढ़ेगा। खनौरी से हमें जानकारी मिल रही है कि जगजीत सिंह दल्लेवाल की तबीयत ठीक नहीं है। पूरा देश उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, सिवाय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के। न तो उन्हें हमारे दिल्ली कूच की चिंता है, न ही उन्हें खनौरी में जो हो रहा है, उसकी चिंता है। हमारा मानना है कि कमेटी बनाना हमारी समस्या का समाधान नहीं है। अगर सरकार समाधान पर पहुंचना चाहती है, तो उसे हमसे बातचीत करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें –
- 900 करोड़ रुपये का तोहफा: 70 लाख किसानों और 3.25 लाख पशुपालकों के खातों में आए पैसे-kisan news
- Farmar News:-नए साल का तोहफा यूपी के किसानों के लिए खेती होगी अब बिल्कुल फ्री
- Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, कल होगी बड़ी सुनवाई
- Farmers Protest: कई किसान घायल, जत्था वापस, एक साथी की हालत गंभीर, PGI में भर्ती
- Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट में नया मोड़, हाईवे खाली कराने की मांग.
- Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव
- Farmer News: पुलिस के साथ झड़प के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च रोका, पंढेर बोले कल बड़ी बैठक
कुलवंत सिंह caneup.tech वेबसाइट के संपादक (Editor) के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे, सरकारी योजना, गन्ना किसान , आदि से सम्बंधित लेख लिखते हैं। कुलवंत सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे मुरादाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की हैं। वे अपने अनुभव से caneup.tech पर लिखे गए सभी पोस्ट का संपादन के साथ लेख भी लिखते है.